UP BJP: उत्तर प्रदेश भाजपा की टीम तैयार! बस दिल्ली की मुहर का इंतजार

UP BJP: बीजेपी के प्रदेश संगठन में होने वाला यह फेरबदल केवल नियमित बदलाव नहीं माना जा रहा है। इसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के पहले बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

UP BJP: भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश केवल एक राज्य नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र है। बंगाल, बिहार और असम के बाद अब सबसे बड़ा राजनीतिक संघर्ष उत्तर प्रदेश में ही होना है। यही वजह है कि मिशन 2027 पर फोकस करते हुए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। एक तरफ पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण दे रही है, वहीं दूसरी ओर अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूती से तैयार करने में लगी है। जानकारी के अनुसार, अगले 5 से 7 दिन में बीजेपी यूपी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। इसी को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की और प्रदेश इकाई के साथ साथ संगठन के अन्य मुद्दों पर लगभग ढाई घंटे तक बातचीत की।

up bjp team.

बंगाल, बिहार और असम के बाद बीजेपी का यूपी पर फोकस

नितिन नवीन के साथ पंकज चौधरी की मीटिंग

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की अहम बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा का बाजार गरमाया हुआ है। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे थे। बैठक में जमीनी स्तर पर पसीना बहाने वाले और इलेक्शन माइक्रो मैनेजमेंट के माहिर खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर चर्चा की बात सामने आ रही है। दरअसल, यूपी चुनाव में पार्टी नई टीम और नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।

End of Feed