देश

इस साल के आखिर में पीएम मोदी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का दौरा; विदेश मंत्री पेनी वोंग बोलीं- हम कर रहे बेसब्री से इंतजार

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। पीएम ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पेनी वोंग से मिलकर हमें बेहद खुशी हुई। हमने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की।

Image

पीएम मोदी करेंगे ऑस्ट्रेलिया का दौरा।

इस साल के आखिर में पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने आज घोषणा की है कि प्रधानमंत्री मोदी निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।

भारत में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आईं पेनी वोंग ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि वे हमारे प्रधानमंत्री के मित्र हैं, एक महत्वपूर्ण और व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं, और साथ ही भारतीय प्रवासी हमारे ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

पेनी वोंग ने पीएम मोदी से भी की मुलाकात

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। पीएम ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पेनी वोंग से मिलकर हमें बेहद खुशी हुई। हमने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

क्वाड में कही ये बात

इससे पहले वे नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुईं। इसमें उन्होंने कहा कि हम इस बात पर ध्यान देना चाहते हैं कि हम किसके लिए काम कर रहे हैं। हम हिंद-प्रशांत में शांति, स्थिरता और समृद्धि के पक्ष में हैं और उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों भारत,ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक के लक्ष्य को दोहराया। बैठक के संयुक्त बयान में पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई। बयान में कहा गया कि सदस्य देश किसी भी एकतरफा या बलपूर्वक किए जाने वाले ऐसे कदमों का विरोध करते हैं जो क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरे में डालते हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article