देश

मोदी सरकार के 12 साल: आत्मनिर्भर भारत से ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ तक, CM फडणवीस ने गिनाईं उपलब्धियां

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया है कि देश का स्वाभिमान जागृत करके व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Image

सीएम फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण।

आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अवसर पर मुंबई के प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्यमंदिर में ‘राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति’ नामक विशेष संग्रहणीय अंक का प्रकाशन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक निरंजन डावखरे, संजय कुटे और सुनील राणे उपस्थित थे।

इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने मोदी सरकार के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां गिनाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम किया गया। 'हर घर शौचालय' और 'उज्ज्वला योजना' जैसी योजनाओं के जरिए गरीबों और महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया है कि देश का स्वाभिमान जागृत करके व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है। केवल अनुदानों पर निर्भर रहने की मानसिकता से बाहर निकलकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानपूर्वक खड़ा करने का कार्य उन्होंने किया है। इतना ही नहीं, “मेक इन इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाते हुए देश को “मेक फॉर वर्ल्ड” की दिशा में ले जाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जो भारत पहले एक याचक राष्ट्र के रूप में देखा जाता था, उसे एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

पीएम मोदी के कार्य को एक पुस्तक में समेटना कठिन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 12 वर्षों में किया गया कार्य अत्यंत व्यापक और महत्वपूर्ण है, जिसे एक ही पुस्तक में समेटना कठिन है। देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए। सरकार ने लोगों को केवल अनुदान पर निर्भर न रखते हुए गरीब-केन्द्रित विकास का एजेंडा अपनाया। इसी का परिणाम है कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली।

पीएम के नेतृत्व में GDP तीन गुना बढ़ी

फडणवीस ने कहा कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2013-14 में 103 लाख करोड़ रुपये था, जो 2025-26 तक बढ़कर 357 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं महाराष्ट्र का GDP 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने इसे योजनाबद्ध और विकासोन्मुख रणनीति का परिणाम बताया।

पीएम के नेतृत्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है : चव्हाण

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, जो आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, डिजिटल तकनीक से सशक्त है, उद्यमशील है और नारीशक्ति को केंद्र में रखता है। 'राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति' केवल एक संग्रहणीय अंक नहीं, बल्कि देश में हुए परिवर्तन का जीवंत इतिहास है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक में आम नागरिक के जीवन में जो बदलाव आया है, वह हर भारतीय ने महसूस किया है। किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देने वाली व्यवस्था इस सरकार ने बनाई है।

पारदर्शी शासन के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीबों के घरों में उजाला, महिलाओं के जीवन में सम्मान, युवाओं के हाथों में अवसर और नागरिकों के मन में आत्मविश्वास का निर्माण हुआ है। बता दें कि इस विशेष अंक में “एक भारत, अखंड भारत” से लेकर “विकसित भारत 2047” तक की यात्रा को 12 अलग-अलग विषयों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण, विज्ञान, उद्योग, मातृप्रधान समाज और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले के खिलाफ फूटा मीडिया का आक्रोश, पत्रकार बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले के खिलाफ फूटा मीडिया का आक्रोश, पत्रकार बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट