राम मंदिर पर कांग्रेस की नई रणनीति, सलमान खुर्शीद बोले- यूपी चुनाव में नहीं बनाएंगे मुद्दा

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राम मंदिर ट्रस्ट में चंदे की चोरी का मामला गरमा गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की स्वतंत्र जांच की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसका कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने स्वागत किया है।

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों (UP Assembly Elections 2027) को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। यूपी की राजनीति में लंबे समय से राम मंदिर का मुद्दा केंद्र में रहा है, लेकिन इस बार 'राम मंदिर चंदा चोरी' का कथित मामला सुर्खियों में है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही हैं। इसी बीच, अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चंदे की रकम में हेराफेरी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट स्वतंत्र जांच वाली याचिकाओं की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसने राज्य की सियासत में नया उबाल ला दिया है।

Ram Mandir Donation Theft Case

मंदिर को राजनीति से दूर रखना ही बेहतर-सलमान खुर्शीद

इस पूरे घटनाक्रम और आगामी चुनावों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब राम मंदिर का आंदोलन चल रहा था और जब मंदिर (ram mandir donation row) बन रहा था, तब भी हमने यही कहा था कि इस विषय को लोगों की आस्था से जोड़कर ही देखा जाए। इसे राजनीति के अखाड़े में नहीं लाना चाहिए था, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई।" खुर्शीद ने साफ किया कि कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की आस्था का सम्मान होनाचाहिए, लेकिन इसे चुनावी मुद्दा न बनाया जाए तो ही बेहतर है, अब जनता ही अपना फैसला खुद करेगी।

End of Feed