UP Election 2027: कांग्रेस के साथ इस दिन तय होगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला, अखिलेश यादव ने कर दिया ऐलान

Akhilesh Yadav on Seat Sharing: अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गोरखपुर एयरपोर्ट से 'पीडीए के रथ' पर सवार होकर रोड शो किया। इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीट शेयरिंग पर बात कब होगी।

Akhilesh Yadav on Seat Sharing: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा एकादशी के बाद शुरू होगी। अखिलेश यादव ने कहा, "एकादशी के बाद, जो तारीखें तय की गई हैं, उन पर चर्चा शुरू होगी।"

Akhilesh Rahul INC

अखिलेश यादव ने शीट शेयरिंग पर की बात (फोटो साभार- INC/X)

गोरखपुर में उमड़ी भीड़

गौरतलब है कि अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गोरखपुर एयरपोर्ट से 'पीडीए के रथ' पर सवार होकर रोड शो किया। इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखकर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में ही उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को 'नौ बटे निल' कर देगी। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भाजपा को घेरते हुए 'भाजपा_का_गढ़_गड़बड़ाया' हैशटैग के साथ पोस्ट किया।

End of Feed