उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर ने जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा; हाई कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Kuldeep Singh Sengar: उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत पुलिस हिरासत में हुई थी, इसी मामले में कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई समेत पांच अन्य लोगों को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी और सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने दुष्कर्म मामले में रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंमे जमानत की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट भी उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई है। शीर्ष अदालत नौ फरवरी यानी सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी।

कुलदीप सिंह सेंगर।

कुलदीप सिंह सेंगर।

गौरतलब है कि पीड़िता के पिता की मौत से संबंधित मामले में निचली अदालत ने कुलदीप सेंगर को दस साल की कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में उन्होंने पहले दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें झटका मिला। बीती 18 जनवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंगर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब सेंगर ने जमानत याचिका खारिज करने के उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं, बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय द्वारा सेंगर को दी गई जमानत पर रोक लगा दी थी।

End of Feed