दुनिया के कई मुल्कों में बीएफ.7 पांव पसार चुका है। भारत में चार मरीजों के मिलने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें हरकत में हैं। कोरोना के खतरे से निपटने के लिए गाइडलाइंस जारी की गयी है। इन सबके बीच आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का अंदाज सुर्खियों में हैं। अठावले की तुकबंदियों पर सदन और उसके बाहर ठहाका लगता है। रामदास अठावले ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों को जागरूक करने के लिए अपने अंदाज में संदेश देने की कोशिश की थी। उन्होंने गो कोरोना गो का पाठ किया था। इस दफा जब उनसे पूछा गया कि क्या वो एक बार फिर गो कोरोना गाने के लिए तैयार हैं तो जवाब था कि हां वो तैयार हैं, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जो भी उपाय काम में आएं उन्हें आजमाने से बचना नहीं चाहिए। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार की योजना से किस तरह फायदा मिला है उसकी गवाह पूरी दुनिया है। बीएफ.7 के खतरे से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
गो कोरोना गो पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हां फिर से गाएंगे
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
- Updated Dec 23, 2022, 01:10 PM IST
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और अलग अलग राज्य सरकारों ने गाइडलाइंस जारी की है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से जब उनके गो कोरोना गो कविता पाठ पर पूछा गया तो जवाब दिलचस्प था।
End of Feed
