केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की खराब हो गई है
Jyotiraditya Scindia's Mother's Health: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया (Madhvi Raje Scindia) का पिछले कुछ समय से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है, बताते हैं कि बुधवार को राजमाता माधवी राजे के अचानक एम्स अस्पताल में हालत बिगड़ने की खबर सामने आई।
कहा जा रहा है कि माधवी राजे को सांस की तकलीफ है और अब उन्हें तकलीफ होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी मां की तबीयत खराब होने की वजह से चुनावी दौरा कैंसिल कर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024: तीसरे दौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिए कितनी नेटवर्थ
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी का 2 मई को गुना का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन सिंधिया की मां माधवी राजे की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होंने 2 मई को होने वाले गुना दौरा को फिलहाल के लिए निरस्त कर दिया है और वह अपनी सास को देखने के लिए दिल्ली निकल गई हैं।
गौर हो कि माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था, वहीं ग्वालियर में उनकी दीर्घायु के लिए कामना की जा रही है।
