सुनीता केजरीवाल की राबड़ी देवी से तुलना... जानें किसने कहा- पति की जगह पद पर बैठने की कर रहीं तैयारी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 06:37 PM IST

Delhi News: हरदीप पुरी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की तुलना लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से की है। उन्होंने कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है। वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं।

Hardeep Puri Slams Sunita Kejriwal: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से की। पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभवत: अपने पति की जगह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं।

Sunita Kejriwal Rabri Devi

क्या राबड़ी की तरह मुख्यमंत्री बनेंगी सुनीता केजरीवाल?

क्या मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं सुनीता केजरीवाल?

आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री पुरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सुनीता केजरीवाल का जिक्र आने पर संवाददाताओं से कहा, 'आप जिन मैडम की बात कर रहे हैं, वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं।' सुनीता केजरीवाल पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपने पति की गिरफ्तारी के बाद से उनकी ओर से मीडिया को संबोधित कर रही हैं।

End of Feed