'हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को BJP-RSS ने भारी नुकसान पहुंचाया है', वाशिंगटन डीसी में राहुल का गंभीर आरोप

Rahul Gandhi US Visit: प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि ‘जब भारत में (आरक्षण के लिहाज से) निष्पक्षता होगी, तब हम आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेंगे। अभी भारत इसके लिए एक निष्पक्ष जगह नहीं है।’ राहुल ने कहा, ‘जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखते हैं, तो आदिवासियों को 100 रुपये में से 10 पैसे मिलते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • वाशिंगटन डीसी में भाजपा और आरएसएस पर बोला तीखा हमला
  • भाजपा,आरएसएस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान करने का ओराप

Rahul Gandhi US Visit: तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर गए कांग्रेस नेता एवं एलओपी राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। वाशिंगटन डीसी में विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि हमें विश्वास हम भाजपा के खिलाफ चुनाव जीतेंगे। अगले दो से तीन महीने में हम ये चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी संस्थाओं को भाजपा और आरएसएस ने जो नुकसान पहुंचाया है, उन्हें उससे उबारना है। यह इतना आसान नहीं है। राहुल ने कहा कि भारत में एक ढांचा तैयार हो चुका है जो कि विपक्ष पर हमले करता है। जांच एजेंसियां, कानून व्यवस्था जिस तरह से चल रही है, उसे बंद करना होगा। सबसे बड़ी चुनौती संस्थाओं को पहले जैसा तस्टस्थ बनाना है।

rahul gandhi

वाशिंगटन डीसी में राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला।

भारत में में दो ही लोग कारोबार चला रहे हैं-राहुल

एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि 'हम इंडिया अलायंस वालों का मानना है कि संविधान की रक्षा होनी चाहिए। हममें से ज्यादातर जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं। देश में दो ही लोग अडानी और अंबानी सभी कारोबार चला रहे हैं। हमने गठबंधन की सरकार बेहतर तरीके से चलाया है। हमें पूरा भरोसा है कि हम फिर से गठबंधन की सरकार चला सकते हैं। यह इंडी अलायंस नहीं है जैसा कि भाजपा बताती है। यह इंडिया अलायंस है। लोगों को यह अलायंस पसंद आया है।'

End of Feed