पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने भगवद गीता को लेकर विवादित बयान दिया है।पाटिल ने मोहसिना किदवई की बुक लॉन्च के दौरान जिहाद की तुलना पवित्र ग्रंथ श्रीमद भगवद गीता में दिए गए कृष्ण के उपदेश से की है।पाटिल ने कहा कि कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का ज्ञान दिया।ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने भगवा आतंकवाद की उतपत्ति की ।ये वही कांग्रेस है जिसने कभी राम के अस्तित्व को नकारा और आज भगवत गीता और श्रीकृष्ण पर सवाल उठा रही है।हालांकि बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने किनारा कर लिया। जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा कि शिवराज पाटिल का बयान अस्वीकार्य है।सवाल है अगर कांग्रेस को बयान स्वीकार नहीं है तो फिर शिवराज पाटिल पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही कांग्रेस- क्यों सोनिया और राहुल गांधी इस पर चुप है।वहीं बीजेपी ने कांग्रेस हमला बोलते हुए कहा है कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने भगवत गीता का अपमान किया है।
गीता का संदेश
- गुस्से पर काबू
- मन पर नियंत्रण
- खुद का आकलन
- खुद का निर्माण
- हर काम का फल
- विश्वास के साथ विचार
- अपने काम पर फोकस
जिहाद क्या है?
- कट्टरपंथ के लिए मारकाट
- आतंकवाद और हिंसा
- हथियार का सहारा
- बेगुनाहों का कत्ल
- खून-खराबे का रास्ता
- कट्टर बनाने का पाठ
- हथियारों की ट्रेनिंग
12 नवंबर 2021
क्या सिख या मुसलमान को पीटना हिंदू धर्म है?
अगस्त 2018
"मैं किसी भी तरह के हिंदुत्व, सॉफ्ट या हार्ड कोर में विश्वास नहीं करता"
मार्च 2017
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के दौरान नमाज की मुद्रा बनाई
नवंबर, 2017
सोमनाथ मंदिर के एंट्री रजिस्टर में अपने नाम के आगे 'M' लिखा
जुलाई, 2018
मुस्लिम बुद्धिजीवियों से राहुल ने कहा- ''कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी''
फरवरी, 2018
कर्नाटक में हंपी के विरुपाक्ष शिव मंदिर में जाने से किया इनकार
अगस्त, 2014
मंदिर दर्शन को जाने वाले हिंदुओं को लड़कियां छेड़ने वाला बताया
जुलाई, 2009
विकिलीक्स को कहा 'अलकायदा-लश्कर से खतरनाक हैं हिंदू'
नवंबर 2021
सलमान खुर्शीद, नेता, कांग्रेस
हिंदुत्व की तुलना बोको हरम और ISIS से की
2013
सुशील कुमार शिंदे, पूर्व गृहमंत्री
RSS पर भगवा आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया
अगस्त 2010
पी चिदंबरम, नेता,कांग्रेस
भगवा आतंकवाद की घटनाएं होने की बात कही
अक्टूबर 2018
शशि थरूर, नेता, कांग्रेस
अच्छा हिंदू नहीं चाहेगा कि मस्जिद का ढांचा गिराकर राम मंदिर बने
अब इन बयानों के बाद यह भी समझना जरूरी है कि हिंदू आस्थाओं के बारे में कांग्रेस की आम सोच क्या रही है।
2007
रामसेतु विवाद में राम के अस्तित्व पर सवाल
UPA सरकार ने SC में हलफनामा देकर कहा कि राम काल्पनिक हैं
यूपीए शासनकाल में NCERT की पुस्तकों में राम को काल्पनिक कहा
मणिशंकर अय्यर
जनवरी 2019
राजा दशरथ के महल में 10000 कमरे थे, किसमें पैदा हुए राम बताना बड़ा ही मुश्किल
दिग्विजय सिंह
नवंबर 2018
भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि विवादित स्थल पर मंदिर बने
शशि थरूर
अक्टूबर 2018
कोई भी अच्छा हिंदू नहीं चाहेगा कि मस्जिद का ढांचा गिराकर राम मंदिर बने
कपिल सिब्बल
मई 2017
भगवान राम की तुलना तीन तलाक और हलाला से की
राशिद अल्वी
नवंबर 2021
जो जय श्रीराम का नारा लगाते हैं वो मुनि नहीं निशाचर हैं
जानकार कहते हैं कि जब कांग्रेस के नेताओं के बयान में भी इतना विरोधाभास है तो बीजेपी के लिए मुद्दों का मिलना स्वाभाविक है। दरअसल कांग्रेस के लामने चुनौती है कि मौजूदा समय में वो आखिर समाज के किस धड़े की राजनीति करे। कांग्रेस जब सॉफ्ट हिंदुत्व की बात करती है तो उसके परंपरागत मतदाता जो अब बहुतहद तक छिटक चुके हैं वो और दूर चले जाते हैं। जब कांग्रेस अपने परंपरागत वोट बैंक की तरफ देखती है तो उसे डर रहता है कि देश का बहुसंख्यक समाज उससे पूरी तरह किनारा ना कर ले।
