उमेश पाल हत्याकांड में दूसरी चार्जशीट दाखिल, 8 आरोपियों में माफिया अतीक का बहनोई अखलाक भी शामिल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 17, 2023, 11:57 PM IST

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इसमें अतीक अहमद के बहनोई डॉक्टर अखलाक समेत आठ आरोपियों के नाम हैं।

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाला बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस ने एक और चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में अतीक अहमक के बहनोई डॉक्टर अखलाक समेत 8 लोग शामिल है। इसमें जिन आरोपियों के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दाखिल किया गया, उनमें कैश अहमद, राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला, अरशद कटरा, नियाज अहमद, इकबाल अहमद, शाहरुख, अखलाक अहमद और खान शौलत हनीफ शामिल हैं। खान शौलत हनीफ वर्तमान में केंद्रीय कारागार नैनी में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

Umesh Pal murder case Charge Sheet, Atiq Ahmed

Umesh Pal murder case: दूसरी चार्जशीट दाखिल

एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के मामले में एसीपी धूमनगंज महेंद्र सिंह देव ने आठ आरोपियों के खिलाफ शनिवार को विशेष एससी-एसटी अदालत के न्यायाधीश अनिरुद्ध कुमार तिवारी के समक्ष चार्जशीट दाखिल की गई है। अग्रहरि ने बताया कि उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर इन आरोपियों के खिलाफ थाना धूमनगंज में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, सीएलए अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

End of Feed