ET Now Global Business Summit 2024: देश में कहीं भी मामला दर्ज हो 3 साल में अल्टीमेट न्याय मिलेगा - अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ET Now Global Business Summit 2024 के मंच से बताया कि उनकी सरकार 160 साल पुराने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को बदल रही है और इसके लिए 600 में से कम से कम 400 धाराओं को बदला गया है। जानिए और क्या-क्या बोले गृहमंत्री इस नए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को लेकर...

ET Now Global Business Summit 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तमाम मुद्दों पर अपनी स्पष्ट नीति सामने रखी। उन्होंने पार्टी पॉलिटिक्स से लेकर विपक्ष की चाल तक हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने एनडीए में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आने-जाने और अब जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को शामिल किए जाने के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे। यही नहीं उन्होंने भाजपा की आइडियोलॉजी को समझाया और साथ ही बताया कि कैसे उनकी सरकार क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (Criminal Justice System) में सुधार कर रही है।

Amit Shah Criminal justice System.

आधुनिक क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में हमारी मिट्टी की सुगंध है बोले अमित शाह

ग्रुप एडिटर इन चीफ, टाइम्स नाउ नवभारत एंड टाइम्स नाउ नाविका कुमार से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दंड की जगह न्याय को केंद्र में लाने का प्रयास कर रही है। अमित शाह ने बताया कि क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के तीन कानून अंग्रेजों के जमाने के 160 साल पुराने कानूनों को भारतीय न्याय के कॉन्सेप्ट के हिसाब से रिबिल्ट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसमें दंड की जगह न्याय को केंद्र बिंदु में लाने का प्रयास किया है।

End of Feed