भारत दौरे पर ऋषि सुनक ने पूरी की अपनी ये ख्वाहिश, सुबह-सुबह पहुंचे अक्षरधाम मंदिर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 08:21 AM IST

Rishi Sunak in Akshardham Mandir: ऋषि सुनक ने हिंदुत्व पर जो कहा वो किया। भारत आने के बाद सुनक ने पहले दिन अपनी जिस ख्वाहिश का जिक्र किया था, अब वो पूरी हो गई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुबह-सुबह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

Rishi Sunak Mandir News: यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री रविवार सुबह नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। सुनक अपनी पत्नी अक्षता के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के मंदिर पहुंचने से पहले आसपास व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भारत आते ही सबसे पहले अपने मंदिर जाने की ख्वाहिश बयां की थी।

Rishi Sunak

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सुबह-सुबह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।

ऋषि सुनक ने शनिवार को कही थी ये बात

शनिवार को एएनआई से बात करते हुए यूके पीएम ने कहा था कि वह आज दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। ऋषि सुनक ने यह भी उम्मीद जताई कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपने प्रवास के दौरान उन्हें यहां भारत में एक मंदिर के दर्शन करने का समय मिलेगा। उन्होंने कहा था कि उनके मन में पीएम मोदी के लिए "अत्यधिक सम्मान" है और वह जी20 को भारी सफलता दिलाने में उनका समर्थन करने के इच्छुक हैं।

End of Feed