भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा हो सकते हैं उद्धव ठाकरे, बीजेपी का तंज- मुंह में राम बगल में छूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 10:22 AM IST

सियासत में बयानों के जरिए राजनीतिक शख्सियतें एक दूसरे पर निशाना साधती हैं। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में उद्धव ठाकरे शामिल हो सकते हैं। इस तरह की खबरों के बीच बीजेपी ने उन पर तंज कसा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी
  • 6 नवंबर को महाराष्ट्र में दाखिल होगी यात्रा
  • उद्धव ठाकरे यात्रा का हो सकते हैं हिस्सा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर इस समय आंध्र प्रदेश में हैं। उनकी यह यात्रा 6 नवंबर को महाराष्ट्र में दाखिल होगी। बताया जा रहा है कि जिस दिन राहुल गांधी महाराष्ट्र की सीमा में दाखिल होने के बाद शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यात्रा का हिस्सा हो सकते हैं। इसे लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने कहा कि उद्धव ठाकरे की राजनीति में राहुल गांधी भगवान राम की भूमिका ले चुके हैं। उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी को बचाने के लिए तो अपने घर से कभी बाहर नहीं निकले। लेकिन राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए तैयार है। उनके इस कृत्य पर हिंदाी का वो मुहावरा मुंह में राम बगल में छूरी सटीक बैठता है।

uddhav thackeray

उद्धव ठाकरे, शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के प्रमुख

6 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में

End of Feed