शिवसेना UBT के MLA भी भाग रहे! उद्धव ठाकरे ने की कई विधायकों से बात, पार्टी का क्या होगा?

सूत्रों के अनुसार 22 जून को मुंबई स्थित शिवालय में उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

Shivsena UBT Crisis: शिवसेना (यूबीटी) सांसदों में मची खींचतान के बीच उद्धव ठाकरे ने कई विधायकों से बातचीत की है और राजनीतिक हालात की ली जानकारी। सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने हाल ही में पार्टी के कुछ विधायकों से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने विधायकों का हालचाल जानने के साथ-साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी भी ली। सूत्रों का कहना है कि 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘शिवगर्जना मेळावा’ में उद्धव ठाकरे कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर अपना पक्ष रख सकते हैं।

Udhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने की विधायकों से बात

उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई

सूत्रों के अनुसार 22 जून को मुंबई स्थित शिवालय में उद्धव ठाकरे ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि पार्टी की ओर से इन बैठकों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि उद्धव के साथ सिर्फ 20 विधायक ही रहे गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पार्टी का क्या भविष्य होगा?

End of Feed