'युवाओं के लिए वक्त नहीं, पर गद्दारों से मिल रहे PM', सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच बागी सांसदों से मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एकनाथ शिंदे गुट के सांसदों से मुलाकात करने पर कड़ा एतराज जताया है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पास जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं (Gen Z) से मिलने का समय नहीं है, लेकिन वे 'गद्दारों' से मिल रहे हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का पारा चढ़ गया है। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। ठाकरे की यह नाराजगी प्रधानमंत्री द्वारा एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अन्य बागी गुटों के सांसदों के साथ दिल्ली में की गई मुलाकात को लेकर सामने आई है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पास देश के युवाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे 'जनरेशन जेड' (Gen Z) के लोगों से मिलने की फुर्सत नहीं है, लेकिन वे उन लोगों से जरूर मिल रहे हैं जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की।

Uddhav Thackeray PM Modi Attack

बागी सांसदों की मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने इस बात पर गहरा असंतोष व्यक्त किया कि पिछले चार सालों से सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के विभाजन और अयोग्यता का मामला लंबित है और अब यह अंतिम सुनवाई के दौर में पहुंच रहा है। ऐसे वक्त में प्रधानमंत्री द्वारा बागी सांसदों से मिलना और उन्हें 'डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूं' का आश्वासन देना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। ठाकरे ने सवाल किया कि यह संदेश गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस या फिर उन सभी लोगों के लिए है जो भविष्य में पार्टी से विश्वासघात करने की सोच रहे हैं?

End of Feed