'मुझ पर भरोसा नहीं तो पद छोड़ने को तैयार, लेकिन पार्टी चोरों के हाथ नहीं जाने दूंगा'; शिवसेना (UBT) में बगावत के बीच उद्धव का बड़ा दांव

उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के छह बागी सांसदों के उस दावे को भी खारिज किया कि शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस में विलय कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब 30 साल तक गठबंधन में रहने के बावजूद हमने भाजपा में विलय नहीं किया, तो कांग्रेस में विलय कैसे करेंगे?

शिवसेना (यूबीटी) ने आज अपनी 60वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर मुंबई में शिवसेना ने एक भव्य समारोह का भी आयोजन किया। इस समारोह में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भावुक अंदाज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उन पर भरोसा नहीं है तो वह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनका ये बयान तब आया है जब महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसदों की बगावत पर चर्चाएं तेज हैं, साथ ही इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना कांग्रेस में विलय कर सकती है।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने यहां बोलते हुए कहा कि आज कई लोगों ने सोचा कि हमारा स्थापना दिवस दुखद होगा, शिवसैनिक निराश दिखेंगे लेकिन इसके बजाय हमें शिवसैनिकों में आग दिख रही है। हमारे 4 सांसदों के साथ हमारे 20 MLA और कॉर्पोरेटर हैं। चाहें हमारे रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आएं, हम मज़बूत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 60 सालों में शिवसैनिकों ने इस दिन के लिए खून बहाया है, हमारे वजूद के लिए लड़ाई लड़ी है।

End of Feed