तो बच गई होती Uddhav Thackeray की सरकार, Ajit Pawar ने बताया कहां हुई गलती

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 12, 2023, 07:22 PM IST

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में 16 विधायकों के अयोग्यता मामले पर फैसला विधानसभा स्पीकर को करना है। इस बीच एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार ने बताया कि 2022 में कहां गड़बड़ी हुई।

KEY HIGHLIGHTS
  • 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला
  • महाराष्ट्र स्पीकर को लेना है फैसला
  • एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से की थी बगावत

Ajit Pawar: सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने गुरुवार उद्धव ठाकरे की अर्जी पर फैसला सुनाया। पीठ ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा ना दिया होता तो राहत मिल सकती थी। इसके साथ ही विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे को बड़ी बेंच में भेज दिया। लेकिन कुछ खास टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि पहली बात तो ये कि राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं कहना चाहिए था। इसके साथ अदालत ने कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने या वो संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत वो दलबदल के दायरे में आते हैं या नहीं इसका फैसला स्पीकर को करना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि एकनाथ शिंदे समेत 16 विधायक अयोग्य हैं या नहीं इसका फैसला स्पीकर नार्वेकर को करना है। इस विषय पर एनसीपी नेता अजित पवार ने खास टिप्पणी की है।

Ajit Pawar, NCP, Uddhav Thackeray

एनसीपी के कद्दावर नेता हैं अजित पवार

अजित पवार ने क्या कहा

NCP नेता अजित पवार ने कहा कि हमारे स्पीकर ने तब हमारे सीएम उद्धव ठाकरे से पूछे बिना इस्तीफा दे दिया था, ऐसा नहीं होना चाहिए था। यहां तक कि अगर वह इस्तीफा दे देते, तो हम तुरंत नया अध्यक्ष चुन सकते थे। अगर हमारा स्पीकर होता तो वो 16 विधायक तब अयोग्य हो जाते। मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे से नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगने की जरूरत नहीं है। हम जानते हैं कि वह सपने में भी इस्तीफा नहीं देंगे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और मौजूदा लोगों में बहुत बड़ा अंतर है।अगला विधानसभा सत्र जुलाई के महीने में आयोजित किया जाएगा। हम अपने अधिकारों का उपयोग यह देखने के लिए करेंगे कि हम इस मुद्दे के बारे में क्या कर सकते हैं।

End of Feed