सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, पुंछ में 2 आतंकवादी ढेर, संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर शुरू हुई मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सूत्रों के मुताबिक पुंछ में कसालियान इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना अभियान चला रही है।

Poonch Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान में बुधवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। पुंछ के कसालियान इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले व्हाइट नाइट कोर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि पुंछ सेक्टर के बाड़बंदी वाले इलाके में सुरक्षाबलों ने दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सुरक्षाबलों द्वारा ललकारे जाने पर इन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और ऑपरेशन जारी है।

poonch

पुंछ इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़। -फाइल फोटो, PTI

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि सतर्क जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को गोली लगी लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे मारे गए या घायल हुए हैं।

End of Feed