Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि छापेमारी के दौरान आजमाबाद निवासी तारिक शेख और चंबर गांव निवासी रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया तथा उनसे की गई पूछताछ के आधार पर दो राइफल एवं गोला-बारूद बरामद किए गए।
जम्मू-कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो)
समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आजमाबाद में शेख के घर पर छापा मारा और उसे उसके साथी अहमद के साथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस दल ने जलियां गांव स्थित शेख के किराए के मकान पर छापा मारा और हथियार बरामद किए।
यह भी पढ़ें: 'हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध...', 'ट्रंप टैरिफ' के बीच जिनपिंग संग बैठक में बोले PM मोदी
घुसपैठ की कोशिश नाकाम
इससे पहले, भारतीय सेना ने गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। दरअसल, सैनिकों ने दो आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा जिसके बाद गोलियां चलीं और आतंकवादी मारे गए।
