स्पाइसजेट के दो यात्रियों ने कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की, दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारा गया

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, दोनों यात्रियों ने कॉकपिट के पास जबरन जाने की कोशिश की और विमान की गतिविधियों में व्यवधान पैदा किया।

Two SpiceJet Passengers Try To Enter cockpit: स्पाइसजेट के एक विमान में दो उपद्रवी यात्रियों ने विमान के कॉकपिट में सोमवार को जबरन घुसने का प्रयास किया जिसके बाद उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर उतार दिया गया है। स्पाइसजेट ने बताया कि विमान को मुंबई जाना था, उसे वापस ‘बे’ पर लाया गया और दोनों यात्रियों को उतारकर उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सौंप दिया गया।

spicejet

स्पाइसजेट के दो यात्रियों ने कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की (File photo- PTI)

एयरलाइंस ने कहा, 14 जुलाई, 2025 को दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 9282 से दो उपद्रवी यात्रियों को उतार दिया गया। विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, दोनों यात्रियों ने कॉकपिट के पास जबरन जाने की कोशिश की और विमान की गतिविधियों में व्यवधान पैदा किया।

End of Feed