वंदे भारत एक्सप्रेस में सामान रखने की जगह को लेकर भिड़े दो यात्री, वीडियो वायरल, ट्विटर पर यूजर्स ने ले ली मौज, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 03:19 PM IST

शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 96,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और एक हजार लाइक्स मिले हैं। ट्विटर पर यूजर्स ने जमकर मौज ले ली।

Fight in Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चार साल पहले लॉन्च होने के बाद से काफी लोकप्रिय हो गई हैं। अपनी सुविधाओं और सेवाओं के लिए मशहूर यह ट्रेन उन लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है जो नियमित रूप से रेलवे से यात्रा करते हैं। ट्रेन में यात्रा का अंदाज जरूर बदल गया हो, लेकिन ट्रेन में सामान रखने की जगह को लेकर दो यात्रियों के बीच झगड़े का रूप अब तक नहीं बदला है। ऐसी ही एक ट्रेन में लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

fight in train

ट्रेन में झगड़े का वीडियो हुआ वायरल

सामान रखने को लेकर मचा संग्राम

वीडियो क्लिप में दो यात्री अपना सामान रखने की जगह की कमी को लेकर एक-दूसरे पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि कोच में बैठे बाकी लोग इसे देख रहे हैं। कुछ सेकंड बाद एक महिला इनमें से एक का समर्थन करते हुए बहस में शामिल हो जाती है। बाद में कुछ अन्य यात्री उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं और फिर एक रेलवे पुलिस अधिकारी मामले को संभालने के लिए आगे आता है। घटना की तारीख और स्थान अज्ञात है।

End of Feed