मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने देर रात CRPF कैंप पर किया हमला, दो जवान शहीद

Manipur News: मणिपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि सीआरपीएफ दोनों जवान नारानसेना ​​इलाके में तैनात थे, रात करीब 2:15 बजे कुकी उग्रवादियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों जवानों की मौत हो गई।

Manipur News: मणिपुर में हिंसा खत्म होने का नाम नहींं ले रही है। पहले मतदान के दौरान यहां हिंसा की खबरें सामने आई थीं, अब कुकी उग्रवादियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया है, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई।

CRPF

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों के हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद

मणिपुर पुलिस की ओर से बताया गया कि दूसरे चरण के मतदान के बाद देर रात कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। मणिपुर पुलिस ने बताया कि दोनों जवान सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सीआरपीएफ की टुकड़ी नारानसेना इलाके में तैनात थी, रात करीब 2:15 बजे कुकी उग्रवादियों ने उन पर हमला कर दिया।

End of Feed