'एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या से हुई'; दिल्ली एम्स ने किया साफ; 11 पन्नों की मेडिकल रिपोर्ट में और क्या-क्या, जानें

अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एम्स के मेडिकल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उनकी मौत फंदे से लटककर आत्महत्या करने के कारण हुई थी।

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में दिल्ली एम्स ने बड़ा दावा किया है। दिल्ली एम्स ने बताया है कि ट्विशा की मौत आत्महत्या के कारण हुई थी। दिल्ली एम्स ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ट्विशा के शरीर की जांच के दौरान कोई भी ऐसी चोट नहीं मिली, जिससे हमले या संघर्ष का कोई कारण मिलता हो। बता दें कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के पांच सदस्यीय विशेषज्ञों ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था। इसके बाद अब उन्होंने अपने नतीजों के साथ 11 पन्नों की अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी है।

ट्विशा शर्मा मौत मामला।

ट्विशा शर्मा मौत मामला।

इसके बाद सीबीआई ने बीते दिन भोपाल की विशेष अदालत में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें दोनों पर ट्विशा को कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं।

End of Feed