Twisha Sharma Death Case: फांसी पर लटकी या लटकाई गई पूर्व जज की बहू? दूसरी बार पोस्टमार्टम की उठी मांग

Twisha Sharma Death Case: रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) जज की बहू ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या का मामला समय बीतने के साथ-साथ लगातार उलझता जा रहा है। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था।

twisha sharma

जानें ट्विशा शर्मा की कथित आत्महत्या का मामले में अब तक क्या-क्या हुआ। AI IMAGE

पुलिस के अनुसार, जब ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह, उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरिबाला सिंह और समर्थ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ट्विशा छत पर बने टीनशेड में फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं।

End of Feed