Aditya-L1 Mission: सूरज पर अब तक हो चुके हैं 22 मिशन, 2 सितंबर को रवाना होगा भारत का आदित्य एल-1

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 28, 2023, 11:22 AM IST

India Aditya-L1 Mission News: सूरज पर अब तक 22 अंतरिक्ष मिशन हो चुके हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूरज पर पहला मिशन पायनीर 1960 में भेजा था। इसके बाद उसने 1969 तक पायनीर 5,6,7, 8, 9 और पायनीर ई नाम से सूरज पर मिशन भेजे। नासा के ये सभी ऑर्बिटर मिशन थे।

India Aditya-L1 Mission : चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में जुटा है। अंतरिक्ष अभियान की इसरो की अगली कड़ी में आदित्य एल-1 अभियान है। इसरो का आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान दो सितंबर को रवाना होगा। यह सूरज पर भारत का पहला मिशन है। आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा। आदित्य एल 1 सूरज और धरती के बीच लाग्रेंज प्वाइंट 1 पर रुकेगा और यहीं से सूर्य का अध्ययन करेगा।

Aditya L 1

दो सितंबर को रवाना होगा आदित्य एल 1।

नासा ने 1960 में भेजा था पहला सूर्य मिशन

सूरज पर अब तक 22 अंतरिक्ष मिशन हो चुके हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूरज पर पहला मिशन पायनीर 1960 में भेजा था। इसके बाद उसने 1969 तक पायनीर 5,6,7, 8, 9 और पायनीर ई नाम से सूरज पर मिशन भेजे। नासा के ये सभी ऑर्बिटर मिशन थे। उसका पायनीर ई मिशन असफल रहा। पायनीर ई ऑर्बिटर में नहीं पहुंच पाया।

End of Feed