'एक वोट से जीत' मामला! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थलापति विजय की पार्टी TVK

TVK Supreme Court Case: तमिलनाडु की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर टीवीके उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति ने डीएमके नेता पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हराया था। इसके बाद डीएमके नेता ने मद्रास हाईकोर्ट में पुनर्गणना की मांग की।

TVK Supreme Court Case: तमिलनाडु की राजनीति में इस समय तिरुपत्तूर विधानसभा सीट (Tirupattur Election Result) सबसे ज्यादा चर्चा में है। वजह है यहां हुआ बेहद करीबी मुकाबला। टीवीके (तमिलगा वेट्री कझगम) के उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति ने डीएमके के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हराया। इस नतीजे ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी। चुनाव आयोग के अनुसार, श्रीनिवास सेतुपति को 83,365 वोट मिले, जबकि पेरियाकरुप्पन को 83,364 वोट हासिल हुए।

TVK Supreme Court Case

मद्रास हाईकोर्ट ने विधायक की शपथ पर लगाई रोक

DMK उम्मीदवार ने दोबारा गिनती की उठाई थी मांग

इतने कम अंतर से हार के बाद डीएमके नेता ने मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ डाक मतपत्रों की गिनती में गड़बड़ी हुई है। इसी वजह से उन्होंने वोटों की दोबारा गिनती कराने की मांग की। इसके साथ ही पेरियाकरुप्पन ने अदालत से यह भी अपील की कि जब तक मामला पूरी तरह साफ नहीं हो जाता, तब तक श्रीनिवास सेतुपति को विधायक के तौर पर शपथ लेने और विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने से रोका जाए।

End of Feed