TVK चीफ विजय का मास्टरस्ट्रोक! AIADMK के बागियों को दिए बड़े पद, पचम्मल डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त

AIADMK Defectors: तमिलनाडु की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। TVK चीफ विजय ने AIADMK से आए बागी नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है।

TVK के संस्थापक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को AIADMK के 15 पूर्व मंत्रियों और विधायकों को संगठन में अहम जिम्मेदारियाँ सौंपीं। ये नेता अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सत्ताधारी पार्टी में शामिल हुए थे। AIADMK के जिन बड़े नेताओं ने 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) का दामन थामा था, उनमें शामिल पूर्व मंत्री एम.एस.एम. आनंदन, एम.सी. संपत, कदंबुर राजू, के. राधाकृष्णन और के.टी. पचम्मल को TVK का डिप्टी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

tvk

TVK चीफ विजय का मास्टरस्ट्रोक! (फाइल फोटो)

विजय ने एक बयान में कहा, 'उनकी नियुक्तियां पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने की चल रही कोशिशों का हिस्सा हैं।' इस कदम से TVK नेतृत्व में प्रशासनिक और फील्ड अनुभव काफ़ी बढ़ेगा, क्योंकि राज्य में आने वाली राजनीतिक चुनौतियों से पहले पार्टी पुरानी सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपने मुख्य ढांचे में शामिल कर रही है।

End of Feed