Tunisha death case: मुंबई पुलिस ने खारिज किया लव जिहाद का एंगल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 'फांसी'

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 25, 2022, 06:09 PM IST

TV actor Tunisha Sharma death case: टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मौत मामले में मुंबई पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 'फांसी' बताई गई है। साथ ही उन्होंन स्पष्ट किया कि इसमें अब तक ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' (Love jihad) का कोई एंगल नहीं है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

TV actor Tunisha Sharma death case: मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि तुनिषा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह 'फांसी' बताई गई है। सहायक पुलिस आयुक्त ( एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने मीडिया में कहा कि तुनिषा शर्मा एक टीवी शो में एक अभिनेत्री के रूप में काम करती थीं। तुनिषा शर्मा (unisha sharma) और शीजान खान (Sheezan khan) के बीच दोस्ती थी बाद में यह प्रेम संबंध में बदल गए। 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली। एसीपी जाधव ने स्पष्ट किया कि अब तक इसमें लव जिहाद या ब्लैकमेलिंग का कोई अन्य एंगल नहीं है। उन्होंने कहा फिलहाल, जांच चल रही है। आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अब तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) या 'लव जिहाद' (Love jihad) का कोई एंगल नहीं है।

Tunisha Sharma death case

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मौत मामले में मुंबई पुलिस का खुलासा

एसीपी ने आगे कहा कि तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद आरोपी शीजान को गिरफ्तार किया गया था और बाद में अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिषा की मौत का कारण फांसी बताया गया है। 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की सह-कलाकार तुनिशा के शो के सेट पर मृत पाए जाने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। उन्हें रविवार को वलीव पुलिस स्टेशन से वसई कोर्ट ले जाया गया।

End of Feed