तुंगनाथ मंदिर 5 से 6 डिग्री झुका, दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है शिव का यह धाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 12:07 PM IST

Tungnath temple tilt news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भगवान शिव का धाम है। एएसआई के सुझाव के बाद तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा दिए जाने की कारर्वाई शुरू हो चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 12800 फीट की ऊंचाई पर तुंगनाथ मंदिर
  • मंदिर के झुकने की वजह तलाश रही ASI
  • उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग जिले में मंदिर

Tungnath temple tilt news: तुंगनाथ मंदिर, विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर शिवधाम है। इस मंदिर के बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग(ASI) ने बताया है कि यह 5 से 6 डिग्री झुक रहा है यही नहीं जो छोटे छोटे मंदिर हैं उनमें 10 डिग्री तक का झुकाव है। तुंगनाथ मंदिर करीब 12, 800 फीट की ऊंचाई पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है। एएसआई अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। सरकार को सुझाव दिया गया है कि इस स्मारक को संरक्षित घोषित किया जाए। इस सुझाव के बाद तुंगनाथ मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देते हुए संरक्षित घोषित किए जाने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। अब एएसआई ने मंदिर के झुकने की वजह तलाश रही है।

Tungnath Temple,Uttarakhand,ASI

उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग जिले में है तुंगनाथ मंदिर

End of Feed