Ayodhya: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए ट्रस्ट ने PM मोदी को भेजा न्योता, जल्द सामने आएगी तिथि

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 11:52 AM IST

Ram Mandir News : राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर अयोध्या की स्थिति क्या होगी उस पर अनुभवी लोगों के साथ 3 घंटे से अधिक देर तक चर्चा हुई है। प्राण-प्रतिष्ठा प्रबंधन से जुड़े लोग पिछले अप्रैल से हर 15 दिन पर बैठक कर रहे हैं।

Ram Mandir News : राम मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन मंदिर निर्माण प्रगति के साथ राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए की जाने वाली तैयारियों पर भी मंथन किया गया। ट्रस्ट की मानें तो 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच होने वाले इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पत्र भेज दिया है। जल्दी इसकी तिथि भी तय हो जाएगी।

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।

3 घंटे से अधिक देर तक चर्चा हुई

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर अयोध्या की स्थिति क्या होगी उस पर अनुभवी लोगों के साथ 3 घंटे से अधिक देर तक चर्चा हुई है। प्राण-प्रतिष्ठा प्रबंधन से जुड़े लोग पिछले अप्रैल से हर 15 दिन पर बैठक कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश जोशी उर्फ भैयाजी जोशी भी मौजूद रहे। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भगवान की प्रतिमा बन रही है। मंदिर में दरवाजे लगाए जाने के लिए कार्य भी चल रहे हैं।

End of Feed