'ऐसा सम्मान पाने वाला US का पहला राष्ट्रपति', हैदराबाद में सड़क का नामकरण अपने नाम पर किए जाने से ट्रंप हुए गदगद

'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों के भी पास है। तेलंगाना सरकार ने इस कदम को अमेरिका के प्रति सम्मान और अमेरिका-भारत संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को मान्यता देने वाला बताया।

Donald Trump: तेलंगाना के हैदराबाद में एक सड़क का नामकरण अपने नाम पर किए जाने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुश हैं। उन्होंने इसके लिए धन्यवाद दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह से सम्मानित होने वाला वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। बीते शुक्रवार को 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रंप का ये बयान तब आया, जब तेलंगाना सरकार ने दक्षिण भारतीय शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा। यह पहली बार है जब भारत में किसी सड़क का नाम किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है।

Donald trump

डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर हैदराबाद में सड़क का नाम।

ट्रंप ने शेयर की तस्वीर

ट्रंप ने कहा, 'भारत के हैदराबाद में नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू - किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह सम्मानित किए जाने का यह पहला मौका है। धन्यवाद।' उन्होंने तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वे इस हफ्ते की शुरुआत में उनके नाम वाली सड़क के पट्टिका का अनावरण कर रहे थे।

End of Feed