Mahakal Lok: त्रिवेणी मंडपम,कमल सरोवर, कनकशृंगा, हिंदी नाम बढ़ायेंगे 'महाकाल लोक' की खूबसूरती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 05:35 PM IST

Mahakal Lok Hindi signage board: उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो गई हैं, यहां अब अंग्रेजी नहीं, हिन्दी के नामों से जाने जाएंगे महाकाल लोक के खूबसूरत स्थान, इनके बारे में जानिए

KEY HIGHLIGHTS
  1. महाकाल लोक के खूबसूरत स्थान अब अंग्रेजी नहीं, हिन्दी के नामों से जाने जाएंगे
  2. महाकाल लोक के खूबसूरत नामों के लिए पहले अंग्रेजी नाम दिए गए थे
  3. सीएम शिवराज ने अंग्रेजी नामों को लेकर आपत्ति जताई थी इसके बाद ये नाम परिवर्तित हुए

Mahakal Lok Hindi Name: महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारियों के बीच जहां बाबा महाकाल मंदिर में एक से बढ़कर एक चीजें सामने आ रही हैं जिसे लेकर श्रद्धालु बेहद खुश और उत्साहित हैं वहीं यहां एक अहम बदलाव की बात भी सामने आई है, जी हां, यहां के खूबसूरत स्थानों के नामों को लेकर एक बड़ा चेंज यानी बदलाव किया गया है, अब यहां अंग्रेजी नहीं हिंदी नामों का प्रयोग किया गया है।

Mahakal Lok Hindi signage board

कई स्थानों के अंग्रेजी नाम हटाकर उन्हें हिंदी नाम दिए हैं

बताते हैं कि महाकाल लोक के खूबसूरत नामों के लिए पहले अंग्रेजी नाम दिए गए थे लेकिन अब इन सबको बदलकर हिन्दी के नामों में परिवर्तित कर दिया गया है, अब सभी नाम हिंदी में रखे गए हैं, राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अंग्रेजी नामों को लेकर आपत्ति जताई थी इसके बाद ये नाम परिवर्तित किए गए हैं।

End of Feed