Tripura, Nagaland और Meghalaya में इस बार किसकी सरकार? चुनावी नतीजों से आज हो जाएगा साफ

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 1, 2023, 11:57 PM IST

Tripura, Nagaland and Meghalaya Election Results 2023: नॉर्थ ईस्ट के तीनों सूबों - त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय - से जुड़े चुनावी परिणाम के पल-पल के अपडेट्स आपको अपनी प्रिय हिंदी न्यूज वेबसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर मिलेंगे, जबकि आप यह डिटेल्स हमारे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी पा सकेंगे।

Tripura, Nagaland and Meghalaya Election Results 2023: नॉर्थ ईस्ट (उत्तर पूर्वी भारत) के तीन सूबों में आज (दो मार्च, 2023) विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। इसी के साथ यह साफ हो जाएगा कि इस बार त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में किसकी सरकार बनेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन तीनों राज्यों में सुबह ठीक आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी, जबकि थोड़ी देर बाद ही शुरुआती रुझान आने लगेंगे, जिनसे संकेत मिलने लगेंगे कि किस जगह पर कौन सी पार्टी की सरकार बन सकती है।

Tripura Nagaland Meghalaya

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

हालांकि, ये सिर्फ रुझान (ट्रेंड्स) होंगे, पर दोपहर बाद तक लगभग तीनों प्रदेशों में चुनावी नतीजों को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। इस बीच, मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के अनुसार, तीनों सूबों में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

End of Feed