ISI हैंडलर के 'लव ट्रैप' में फंसी पंजाब की तलाकशुदा युवती, प्रेमी के साथ मिलकर ट्रेन उड़ाने की रची साजिश, हुए सनसनीखेज खुलासे

जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलर ने पहले युवती को 'लव ट्रैप' और पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया जिसके बाद युवती ने अपने प्रेमी को भी यात्री ट्रेन उड़ाने की इस खौफनाक साजिश में शामिल कर लिया।

एक प्रेम संबंध कैसे सीमा पार से रची गई आतंकी साजिश का जरिया बन गया, इसका सनसनीखेज खुलासा राजस्थान के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने किया है। श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 3 नवंबर को हुए विस्फोट के मामले में एटीएस ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी 21 वर्षीय युवती महकदीप कौर और उसके 23 वर्षीय प्रेमी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के हैंडलर ने पहले युवती को 'लव ट्रैप' और पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया, जिसके बाद युवती ने शादी और रकम का झांसा देकर अपने प्रेमी को भी यात्री ट्रेन उड़ाने की इस खौफनाक साजिश में शामिल कर लिया।

train blast sajish

ट्रेन ब्लास्ट की साजिश नाकाम, जानें पूरी कहानी

गलत टाइमिंग ने टाला बड़ा रेल हादसा

एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) दिनेश एम.एन. के मुताबिक, इस पूरी साजिश का मकसद एक यात्री ट्रेन को बम से उड़ाना था। इसके लिए दोनों आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स की ओर से 2.23 लाख रुपये दिए गए थे—जिसमें एक लाख रुपये नकद और बाकी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए भेजी गई थी। आरोपियों को वीडियो कॉल के माध्यम से आईईडी (IED) लगाने और टाइम बम सेट करने की बकायदा ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई थी। गनीमत यह रही कि टाइमिंग की चूक के कारण विस्फोट ट्रेन के गुजरने के करीब 30 मिनट बाद रात 9:45 बजे हुआ, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पटरियों के बीच गड्ढा हो गया और दो स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रेल यातायात करीब 10 घंटे तक बाधित रहा।

End of Feed