मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा गैस टैंकर, रात भर ट्रैफिक बंद रहने से हाहाकार, भोजन-पानी और शौचालय को तरसे यात्री

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह लेन का चौड़ा टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है। एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया।

Traffic chaos on Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलट जाने से रात भर यातायात बाधित रहा जिससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे और दोनों मार्गों पर भारी जाम लग गया। दुर्घटनास्थल के पास कई वाहन घंटों तक फंसे रहे और 12 घंटे से अधिक समय तक रहे इस यातायात संकट के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई। राजमार्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जब तक सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक वे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से बचें।

pune mumbai express

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा टैंकर, रात भर लगा जाम

शाम पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह लेन का चौड़ा टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है। एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रायगढ़ जिले में अदोशी सुरंग के पास हुई जब तेज गति से चल रहा टैंकर ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई।

End of Feed