सोनम रघुवंशी ने ही सुपारी देकर करवाई राजा की हत्या, गाजीपुर में किया सरेंडर, मेघालय DGP का सनसनीखेज दावा

मेघालय डीजीपी ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।

Sonam Raghuvanshi Arrested: मेघालय में 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ही अपने पति राजा रघुवंशी की कातिल निकली। उसने सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई थी। मेघालय डीजीपी ने आज ये सनसनीखेज खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी सोनम ने सुपारी देकर कराई थी।

sonam raghuvanshi

पुलिस का दावा- सोनम रघुवंशी ही कातिल

सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर किया

डीजीपी ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। सोनम को यहां सखी- वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

End of Feed