Top News Today, 12 April 2023: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की और इस मीटिंग में साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एकजुट करने और देश के लिए ‘विपक्ष का दृष्टिकोण’ सामने रखने का निर्णय लिया गया, जबकि कांग्रेस के सीनियर नेता आनंद शर्मा ने राहुल को मानहानि केस में गुजरात के सूरत की एक अदालत की ओर से सजा सुनाए जाने के मामले को भारतीय न्यायपालिका के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ करार दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर धरना दिया। उन्होंने इस दौरान कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठे मामले बनाए गए हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया है कि कोविशील्ड (कोविड टीका) का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया गया है। इस बीच, भारत में मॉनसून के सामान्य रहने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि ‘‘ला नीना’’ के बाद ‘‘अल नीनो’’ साल में बारिश में खासी कमी होती है। लगातार तीन बार ‘ला नीना’ के प्रभाव के बाद इस साल ‘‘अल नीनो’’ की स्थिति बनेगी। ‘‘ला नीना’’ की स्थिति ‘‘अल नीनो’’ से विपरीत होती है।
पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे ‘‘आपस में हुई गोलीबारी’’ की घटना बताया, जबकि दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक स्कूल को बुधवार सुबह बम मिलने की खबर के बाद खाली कराया गया। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का सुबह मुंबई में निधन हो गया। उधर, सूर्यकुमार यादव भले ही मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खराब दौर से गुजर रहे हों लेकिन वह बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। आइए, जानतें हैं आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें:
आम चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता के प्रयास, पर क्या 'बनेगी बात'? दिल्ली में राहुल से मिले नीतीश, गांधी ने बताया प्लान
साल 2024 के आम चुनाव (Lok Sabha Polls 2023) से पहले विपक्षी खेमे में एकजुटता के प्रयास तेजी से होने लगे हैं। बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को इसकी बानगी दिल्ली में देखने को मिली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देश की राजधानी में दोपहर को कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। इन सबके बीच कुछ देर गहन मंथन भी हुआ, जिसके बाद सभी नेताओं ने बाहर आकर मीडिया को...पढ़ें, पूरी खबर।
चीन में एक और वायरस का खौफ, H3N8 बर्ड फ्लू से पहली बार इंसान की मौत दर्ज
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि एक चीनी महिला एक प्रकार के बर्ड फ्लू से मरने वाली पहली व्यक्ति बन गई है, जो मनुष्यों में दुर्लभ है, लेकिन यह तनाव (strain) लोगों के बीच फैलता नहीं दिखता है, डब्लूएचओ ने मंगलवार देर रात एक बयान में कहा कि ग्वांगडोंग के दक्षिणी प्रांत की 56 वर्षीय महिला एवियन इन्फ्लूएंजा के एच3एन8 उपप्रकार से संक्रमित होने वाली...पढ़ें, पूरी खबर।
कोरोना के नये वेरिएंट XBB.1.16 के अलग हैं लक्षण, बच्चों की आंखों को कर रहा है प्रभावित
कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है। देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार 5000 से अधिक संख्या में कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिसने भारत सरकार की चिंता को बहुत अधिक बढ़ा दिया है। हाल ही दर्ज किए गए मामलों में अधिकतर मामलों के पीछे ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट XBB.1.16 हैं। भारत के 9 राज्यों तक इस वायरस ने अपनी पहुंच...पढ़ें, पूरी खबर।
कर्नाटक: न मिला टिकट तो छोड़ी BJP, बोले- 'कटोरा' लेकर पहुंचने वालों में से नहीं हूं
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए संकट गहराता नजर आया है। मंगलवार रात जारी की गई पार्टी की 189 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट के पहले और बाद जहां कई नेताओं ने पार्टी को लेकर अपनी नाखुशी जताई थी और हमले भी बोले थे उसी क्रम में पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार (12 अप्रैल...पढ़ें, पूरी खबर।
खराब दौर से गुजर रहे नंबर.1 सूर्यकुमार यादव का ताजा रैंकिंग में ऐसा है हाल
सूर्यकुमार यादव भले ही मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खराब दौर से गुजर रहे हों लेकिन वह बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। सूर्यकुमार 906 अंक लेकर सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं जिससे वह पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (811 अंक) और कप्तान बाबर आजम (755 अंक) की जोड़ी, दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम (748 अंक) और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे...पढ़ें, पूरी खबर।
