Top Headlines @2PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश की गई। वहीं, देश में प्रतिबंधित PFI संगठन के खिलाफ NIA ने फिर से शिकंजा कसा है। एनआईए की टीम ने बिहार समेत चार राज्यों में छापेमारी की है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे आंजिक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया है। वहीं टीम इंडिया की 15 सदस्यीय दल में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया के प्रमुख समाचार।
देश के प्रमुख समाचार
