ICC World Test Championship 2023 Final: BCCI ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (ICC World Test Championship 2023 ) के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में चोटिल चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली है। वहीं, IPL में धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे आंजिक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया है।
जून में होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है। टीम में श्रेयस अय्यर को भी शामिल नहीं किया गया है।

Team India squad for ICC World Test Championship 2023 Final
टीम में ये खिलाड़ी- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, आंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
