Top News Today, 21 May 2023: पूर्वोत्तर भारत को जल्द मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, आर्यन खान के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे शाहरुख संग रणवीर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 21, 2023, 12:38 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 21 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Top Headlines @2PM: देश के अलग अलग हिस्सों में वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं। उसी क्रम में पूर्वोत्तर राज्यों को वंदेभारत का तोहफा जल्द मिलने वाला है। न्यू जलपाईगुड़ी में उस वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की झलक देखने को मिली जिसे गुवाहाटी तक चलाया जाना है। वहीं, आईएएस अधिकारियों को लेकर केंद्र के अध्यादेश पर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि लगता है केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान से नहीं पढ़ा है। बता दें, आप सरकार ने इस अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। वहीं सल्वाडोर फुटबॉल लीग से बड़ी खबर सामने आई है। यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम के एक प्रवेश द्वार पर धक्का-मुक्की के बाद मची भगदड़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा शाहरुख खान के बेटे बतौर डायरेक्ट डेब्यू करने वाले हैं। खबर है कि आर्यन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में शाहरुख खान और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...

News@2PM

आज के प्रमुख समाचार

पूर्वोत्तर भारत को वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द

End of Feed