Top Headlines @2PM: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है, तो तेज हवाओं ने मई में हल्की ठंडक का भी अहसास कराया है। वहीं तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट तलाक के लिए छह महीने की प्रतीक्षा अवधि को खत्म कर सकता है। इसके अलावा भाजपा ने कर्नाटक चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है, इसमें जनता से कई वादे किए गए हैं। इसके अलावा बिहार के बाहुबली नेता की रिहाई के खिलाफ एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए राजी हो गया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया के प्रमुख समाचार...
आज के प्रमुख समाचार
राजधानी में हल्की बारिश के साथ खुशनुमा हुआ मौसम
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी में चलने वाली तेज हवा लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास करा रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने एक से पांच मई तक बादल छाए रहने की संभावना पहले ही जताई थी। वहीं 25 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की थी। आज न्यूनतम तापमान कम होकर 19 डिग्री तक जा सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले 48 घंटों से रुक-रुककर बारिश से मौसम का मिजाज काफी बदल चुका है और आगे भी छह मई तक ये स्थिति बने बनी रहने की बात कही जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...पति-पत्नी राजी तो तुरंत मिलेगा तलाक
सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि हर हाल में टूटने वाले संबंध (Irretrievable Breakdown) को लेकर शादी को खत्म करने की मंजूरी दे सकता है। अदालत ने कहा कि शादी बचने की गुंजाइश नहीं होने और पति-पत्नी के बीच सहमति होने पर वह शादी को तुरंत भंग करने का आदेश दे सकता है। इसके लिए तलाक की 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि को भी खत्म किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...आनंद मोहन की मुश्किलें बढ़ींबिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के जेल से बाहर आते ही उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। दरअसल, बाहुबली नेता की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आठ मई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। बता दें, आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।पढ़ें पूरी खबर...
LPG सिलेंडर 171.50 रुपये हुआ सस्तातेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती है। आज से 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम घटकर 1856.50 रुपए हो गए। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
