Top Headlines@2PM: कोरोना से देश में 15 मौतें, पीएम मोदी ने सौंपे 71 हजार अपॉइंटमेंट लेटर, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 13, 2023, 12:44 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi: पेश है आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं।

Top News Headlines Today in Hindi: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

News@2pm

पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

देश में कोरोना का प्रकोप

देश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार,पिछले 24 घंटे में कुल 10,158 मामले सामने आए हैं जो कल के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है। पिछले 24 घंटे में कुल 15 मौत हुई हैं। सबसे ज्यादा 9 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर

पीएम ने सौंपे 71 हजार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13 अप्रैल को नव-नियुक्त कर्मचारियों को 71,000 अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। पीएम मोदी वर्चुअल तौर पर राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए और अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी के इस शुभ दिन पर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 70,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्टअप्स ने 40 लाख डायरेक्ट और डायरेक्ट रोजगार जनरेट किए हैं। पूरी खबर

End of Feed