Richest CM in India 2023: 10 धनवान CM की लिस्ट से ममता बनर्जी बाहर, इतनी है संपत्ति

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 13, 2023, 12:39 PM IST

Top 10 Richest CM in India 2023 List: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों को जानने में आपकी दिलचस्पी होगी। यहां हम उन अमीर सीएम के बारे में बताने के साथ ही उस खास चेहरे का भी जिक्र करेंगे जो 10 सबसे धनवान सीएम की लिस्ट से बाहर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ममता बनर्जी की संपत्ति सिर्फ लाख में
  • जगन मोहन रेड्डी सबसे धनवान सीएम
  • योगी आदित्यनाथ की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक

Richest CM in India 2023: आमतौर पर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के बारे में आम जनमानस में तस्वीर धनवान होने की होती है। अगर इस तरह की तस्वीर बनती है तो कुछ गलत भी नहीं है। एडीआर ने एक सूची जारी की है जिसके मुताबिक आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी की संपत्ति करोड़ों में है। लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी करोड़पतियों की सूची से बाहर हैं। इसके अलावा अगर यूपी और दिल्ली की संपत्ति की तुलना करें तो अरविंद केजरीवाल के पास यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अधिक संपत्ति है।

Mamta Banerjee, Richest CM in India, Jagan Mohan Reddy

ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की सीएम

देश के धनवान सीएम

मुख्यमंत्री राज्यसंपत्ति(करोड़ में)
जगनमोहन रेड्डीआंध्र प्रदेश510 करोड़
पेमा खांडूअरुणाचल प्रदेश163 करोड़
नवीन पटनायकओडिशा63 करोड़
नेफ्यू रियोनागालैंड46 करोड़
एन रंगासामीपुडुचेरी38 करोड़
के चंद्रशेखर रावतेलंगाना23 करोड़
भूपेश बघेलछत्तीसगढ़ 23 करोड़
हिमंता बिस्वा सरमाअसम17 करोड़
कोनराड संगमामेघालय15 करोड़
ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल15 लाख से अधिक

मनोहर लाल खट्टर, पी विजयन की संपत्ति एक करोड़ से कुछ अधिक

एडीआर का कहना है कि उसकी टीम वे 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्तियों का विश्लेषण किया जिसमें 29 लोग करोड़पति हैं। जिनकी औसत संपत्ति प्रत्येक मुख्यमंत्री के लिए 33.96 करोड़ रुपये है। संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, 163 करोड़ रुपये से अधिक और ओडिशा के नवीन पटनायक 63 करोड़ रुपये से अधिक है।एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्री हैं। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की संपत्ति 15 लाख रुपये से अधिक, केरल के पिनाराई विजयन की संपत्ति1 करोड़ रुपये से अधिक और हरियाणा के मनोहर लाल की 1 करोड़ रुपये से अधिक हैं।

End of Feed