100 रुपये किलो पहुंचा टमाटर का भाव, छिड़ी सियासी जंग, कांग्रेस का PM Modi पर हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2023, 05:58 PM IST

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मांग के मुकाबले कम आपूर्ति के चलते टमाटर का खुदरा भाव बढ़कर 110 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

Tomato Price: देश में टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। दिल्ली से लेकर इंदौर तक इसका भाव 100 रुपये से ऊपर चल रहा है। इसे लेकर अब सियासी संग्राम भी छिड़ गया है। कांग्रेस ने टमाटर के भाव बढ़ने का ठीकरा प्रधानमंत्री पर फोड़ा है। कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण ही टमाटर के दाम काबू से बाहर चले गए हैं। बता दें कि इन दिनों देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार चली गई है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मांग के मुकाबले कम आपूर्ति के चलते टमाटर का खुदरा भाव बढ़कर 110 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस ने देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत में उछाल को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की गलत नीतियों के कारण टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के पांच साल पुराने एक बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री ने टमाटर, प्याज और आलू को शीर्ष प्राथमिकता बताया था। लेकिन उनकी गलत नीतियों के कारण पहले टमाटर सड़क पर फेंका जाता है, फिर 100 रुपए किलो बिकता है‌!’

End of Feed