आज का इतिहास, 29 अक्टूबर: आज ही के दिन साल 2005 में दिल्ली में हुए थे बम धमाके

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 12:06 AM IST

Today History (aaj ka itihas) 29 October in Hindi: 29 अक्टूबर 2005 को धनतेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

नई दिल्ली: देश के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन दिल्ली में दिवाली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्यौहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था। दिल्ली में अक्टूबर में अमूमन त्यौहारों का मौसम होता है। पहले रामलीला की धूमधाम, फिर दशहरे का जोश, धनतेरस की खरीदारी, दिवाली की रौनक और फिर उसके बाद गोवर्धन पूजा और भैयादूज। एक के बाद एक आने वाले इन त्यौहारों पर बाजारों में खूब रौनक रहती है। 29 अक्टूबर 2005 को धनतेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

blast

आज ही के दिन साल 2005 में दिल्ली में हुए थे बम धमाके। (सांकेतिक फोटो)

देश दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

End of Feed