आज का इतिहास, 3 नवंबर: अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का आज जन्मदिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 12:21 AM IST

Today History (aaj ka itihas) 3 November in Hindi: 1906 में भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। 2004 में अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।

Today's History: सभ्यता की शुरूआत से ही इंसान की जिज्ञासा ने उसे नये-नये अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजें ईजाद करने के बाद इंसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का अविष्कार किया और फिर अंतरिक्ष की अनंत गहराइयां नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला।

amartya sen birthday today

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का आज जन्मदिन

इंसान यहीं नहीं रूका। अब उसे यह देखना था कि आखिर अंतरिक्ष में क्या है? मानव रहित अंतरिक्ष यान तो वह भेज चुका था लेकिन इंसान को वहां भेजने का जोखिम उठाने से पहले जीवित प्राणी के रूप में एक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया गया। तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को लाइका नाम की कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा जो नीले आसमान के पार गयी पहली जीवित प्राणी थी। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इंसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना।

End of Feed