कल तक मैं कांग्रेस के साथ था, आज देश के साथ हूं और देश मोदी के साथ है...बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 01:21 PM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर आचार्य ने कहा, अगर राम मंदिर के निमंत्रण को स्वीकार करना गुनाह है, तो मैं इसकी सजा भुगतने को तैयार हूं।

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी का खुलकर समर्थन किया और देशहित को पार्टी हित से आगे बताया। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा से अपनी बात को आगे बढ़ाया। प्रमोद कृष्णम ने कहा, प्रियंका गांधी को कांग्रेस में खुद को बचाना पड़ा रहा है। मैंने जो कहा, क्यों कहा, कैसे कहा इसका अर्थ यहां बैठे सभी लोग समझ जाएंगे। बस इतना कहना काफी है। जिस तरह कांग्रेस महासचिवों की सूची जारी हुई, लेकिन आजाद भारत में पहली बार हुआ कि किसी जनरल सक्रेटरी के आगे लिखा गया- प्रियंका गांधी, महासचिव, बिना पोर्टफोलियो के।

navnirman manch

आचार्य प्रमोद कृष्णम

क्या राम मंदिर के निमंत्रण को स्वीकार करना गुनाह है

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर आचार्य ने कहा, अगर राम मंदिर के निमंत्रण को स्वीकार करना गुनाह है, तो मैं इसकी सजा भुगतने को तैयार हूं। जो सजा मिली उसके लिए कांग्रेस का आभारी हूं, उनका आभारी हूं जिन्होंने मुझे कांग्रेस से निकाला। आभारी हूं देश का कि कांग्रेस ने ठुकराया लेकिन देश ने अपनाया।

End of Feed