बीजेपी में जाने का मतलब अपनी आत्मा को मारना, बिफरे मनीष सिसोदिया के तीखे बोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 08:51 AM IST

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गुजरात के रवाना हो चुके हैं। इन सबके बीच सीबीआई पूछताछ का जिक्र करते हुए बीजेपी को सबसे गंदी पार्टी बताया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने की थी पूछताछ
  • नई एक्साइज पॉलिसी पर सवाल-जवाब
  • सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली में अब नई एक्साइज पॉलिसी की जगह पुरानी एक्साइज पॉलिसी अमल में है। लेकिन सियासत अपने चरम पर है। सोमवार को सीबीआई अपने दफ्तर में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही थी तो दिल्ली की सड़क पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह के विरोध को हर किसी ने देखा। सीबीआई पूछताछ से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सब 8 दिसंबर तक चलेगा। सीधे तौर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश चुनाव का नाम नहीं लिया। लेकिन इशारा उधर ही था। इसके साथ ही पूछताछ खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया बोले कि सीबीआई ने बीजेपी की तरफ से सीएम पद का ऑफर दिया। लेकिन बीजेपी इस हद तक गंदी पार्टी है कि उसमें शामिल होने का मतलब अपनी आत्मा को मारना है।

manish sisodia aap

बीजेपी पर भड़के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया के तीखे बोल

End of Feed